त्रिपुरा : सात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी समर्थकों पर हमला, कार्यकर्ता घायल

पश्चिमी त्रिपुरा

Update: 2022-06-02 04:41 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : पश्चिमी त्रिपुरा के मोहनपुर में मंगलवार को कम से कम सात मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) समर्थकों पर हमला किया गया और कई घरों में तोडफ़ोड़ की गई। यह घटना मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई के अध्यक्ष डॉ माणिक साहा की ओर पार्टी कार्यकर्ताओं को चेतावनी दिए जाने के बावजूद मंगलवार को घटित हुयी।माकपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक रतन दास ने मीडिया को बताया कि राज्य के शिक्षा मंत्री रतन लाल नाथ के छह करीबियों ने भाजपा के 60 युवा कार्यकर्ताओं के साथ पूरे दिन मोहनपुर में उत्पाद मचाया। माकपा समर्थकों पर हमले किए और उन्हें धमकी दी। उन्होंने बताया कि इस घटना के बारे में उन्होंने बुधवार को भाजपा कार्यालय में सूचना नहीं दी।दास ने कहा, 'छह उपद्रवी नेताओं के खिलाफ विशेष शिकायत सिधाई थाने में दर्ज कराई गई है, लेकिन 24 घंटे बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पुलिस कथित तौर पर पीड़ितों को सलाह दे रही है कि अगर वे इलाके में शांति से रहना चाहते हैं, तो मामले को आगे न बढ़ाएं और स्थानीय भाजपा नेताओं के साथ सुलह कर लें।''

उन्होंने बताया कि इस मामले की सूचना अनुमंडल पुलिस अधिकारी को दी गई है और दोषियों और उन्हें उकसाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही माकपा ने मंगलवार की रात क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया। उन्होंने भाजपा पार्टी पर आतंकवादी रणनीति अपनाने और राज्य भर में डर का माहौल कायम करने के लिए विपक्षी समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपना जनाधार खो दिया है।
सोर्स-dailynews360
Tags:    

Similar News