नहीं थे वैध यात्रा दस्तावेज, मेघालय में गिरफ्तार हुए तीन अफ्रीकी नागरिक
प्रतीकात्मक तस्वीर
जनता से रिश्ता वेबडेस्क :मेघालय पुलिस ने वैध यात्रा दस्तावेज नहीं रखने के आरोप में तीन अफ्रीकी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस ने बताया कि एक पुलिस दल ने उम्मुलोंग से लगे राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच 6) पर पंजीकरण संख्या एमएल 05 टी 3049 वाले एक पर्यटक वाहन को रोका और छह अफ्रीकी नागरिकों देखा।जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि छह फुटबॉल खिलाड़ी बिक्रम डी संगमा के मोसियांग लामारे गांव में एक फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए पूर्वी जयंतिया हिल्स जिले की ओर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि छह अफ्रीकी नागरिकों में से तीन, घाना के एनॉक क्वाबेना (29), नाइजीरिया के ओलेले जोसेफ मायोवा (26) और घाना के मूसा जुताह (24) के रूप में पहचाने गए के पास वैध यात्रा दस्तावेज थे और उन्हें रिहा कर दिया गया है।