Telangana तेलंगाना : रंगारेड्डी जिले के नरसिंगी इलाके में एक कार ने कहर बरपा दिया। बुधवार सुबह शंकरपल्ली से नरसिंगी आते समय गंडीपेट के पास सीबीआईटी कॉलेज के पास खंभे से टकराने के बाद कार चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार में सवार दो छात्र घायल हो गए। हादसे के समय कार में लगे एयर बैलून के खुल जाने से बड़ा हादसा टल गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी ली। पुलिस का मानना है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।