Telangana तेलंगाना: हैदराबाद के जवाहरनगर स्थित डंपिंग यार्ड में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में तीन मजदूरों की जान चली गई। यह दुर्घटना तब हुई जब पावर प्लांट में निर्माणाधीन चिमनी के काम के दौरान उपयोग में ली जा रही लिफ्ट अचानक टूट गई।
हादसे में जिन तीन श्रमिकों की जान गई, उनकी पहचान उत्तर प्रदेश निवासी सुरेश सरकार, प्रकाश मंडल और अमित रॉय के रूप में हुई है। ये सभी मजदूर ऊंचाई पर काम कर रहे थे जब लिफ्ट की केबल टूट गई और वे नीचे गिर गए। प्रशासन ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायज़ा लिया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस और तकनीकी जांच टीमें लिफ्ट की तकनीकी खराबी और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं।