Hyderabad: न्यू ईयर पार्टी में बिरयानी खाने से एक की मौत, 15 बीमार
न्यू ईयर पार्टी में बिरयानी खाने से एक की मौत
Hyderabad: बुधवार रात जगतगिरीगुट्टा में न्यू ईयर पार्टी के दौरान कथित तौर पर बिरयानी खाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और 15 अन्य लोगों की सेहत बिगड़ गई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जगतगिरीगुट्टा के भवानीनगर के रहने वाले पांडू ने लोकल पार्टी में बिरयानी खाई थी। खाना खाने के बाद पांडू को उल्टी होने लगी और वह बेहोश हो गया। उसके दोस्त उसे हॉस्पिटल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। खाना खाने वाले 15 और लोग भी बीमार पड़ गए और उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।