Hyderabad हैदराबाद: हैदराबाद की पुरानी बस्ती के नवाब साहब कुंटा के इत्रा हिल इलाके में पहाड़ी पर बना एक घर अचानक गिर गया। मलबे के नीचे चार लोग फंस गए। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने मलबा हटाया और गंभीर रूप से घायल चार लोगों को सुरक्षित बचाया। उन्हें तुरंत उस्मानिया हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां अभी इमरजेंसी वार्ड में उनका इलाज चल रहा है।