Hyderabad.हैदराबाद: सोमवार को सिटी सिविल कोर्ट परिसर और उसके आसपास के इलाकों में उस समय अफरातफरी मच गई जब अधिकारियों को बम की धमकी वाला एक मेल मिला। मिली जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश के आधिकारिक आईडी पर एक मेल आया जिसमें बताया गया कि परिसर में विस्फोटक रखे गए हैं।
अदालत के अधिकारियों से मिली सूचना के बाद, स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने परिसर में पहुंचकर विस्फोटक पदार्थों की मौजूदगी की जांच की। सभी न्यायाधीश, अधिवक्ता और कर्मचारी परिसर से बाहर निकल गए। जांच जारी है।