Hyderabad.हैदराबाद: शहर के बाहरी इलाके मैलारदेवपल्ली में मंगलवार दोपहर एक पांच वर्षीय बालक कुएं में डूब गया। बालक की पहचान बिहार निवासी प्रिंस के रूप में हुई है। वह अपने माता-पिता के साथ मैलारदेवपल्ली के लक्ष्मीगुड़ा स्थित राजीव गृहकल्प भवन में रहता था। मंगलवार को बालक खेलने के लिए घर से निकला था, तभी वह लापता हो गया। बाद में उसका शव लक्ष्मीगुड़ा स्थित कुएं में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और विशेषज्ञ तैराकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। मामला दर्ज कर लिया गया है।