Telangana तेलंगाना : भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण स्थिति के मद्देनजर सीमावर्ती राज्यों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे तेलंगाना के 35 छात्र शनिवार को दिल्ली स्थित तेलंगाना भवन पहुंचे। इनमें पंजाब के जालंधर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) के 17, बठिंडा स्थित एलपीयू के 10, आईआईटी रोपड़ के तीन, चंडीगढ़ स्थित लैमरिन टेक स्किल यूनिवर्सिटी के तीन, आईआईटी जम्मू का एक और जम्मू सेंट्रल यूनिवर्सिटी का एक छात्र शामिल है। उनमें से पांच लोग अपने गृहनगर चले गए। तेलंगाना भवन के अधिकारियों ने बताया कि बाकी लोगों को उनके गृहनगर रवाना होने तक तेलंगाना भवन में मुफ्त आवास और भोजन की सुविधा प्रदान की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि तेलंगाना भवन में स्थापित नियंत्रण कक्ष को शनिवार रात तक मदद के लिए 40 कॉल प्राप्त हुईं।