Tamil Nadu तमिलनाडु: भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार तमिलनाडु में आने वाले दिनों में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। चेन्नई समेत राज्य के कई जिलों में 16 जून तक बारिश का की संभावना है। विभाग के अनुसार, चेन्नई में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 28°C तक रह सकता है।
राज्य के तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश के साथ-साथ तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। अन्य जिलों जैसे रानीपेट, विलुपुरम, पुडुचेरी, कोयंबटूर और तिरुवरूर में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इस दौरान आंधी और तूफान जैसी स्थिति की चेतावनी दी है और लोगों से बाहर न निकलने की सलाह दी है।