Tamil Nadu.तमिलनाडु: चुनाव आयोग रविवार शाम (15 मार्च) को विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान करेगा। पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु, असम और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के लिए शाम 4 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इन विधानसभाओं का कार्यकाल मई और जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। चार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की अंतिम मतदाता सूचियां, मतदाता सूची के 'विशेष गहन पुनरीक्षण' (SIR) के तहत प्रकाशित कर दी गई हैं।
Tags: