Tamilnadu तमिलनाडु: चेन्नई में रविवार शाम (4 मई 2025) को हुई तेज़ बारिश के कारण हवाई यातायात पर असर पड़ा। खराब मौसम की वजह से कई विमानों को निर्धारित समय पर चेन्नई एयरपोर्ट पर उतरने की अनुमति नहीं मिल पाई और उन्हें वैकल्पिक हवाई अड्डों की ओर मोड़ना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, तीन उड़ानें, मदुरै, तिरुचिरापल्ली और सिंगापुर से चेन्नई आने वाली प्रभावित हुईं। मदुरै से दोपहर 2:30 बजे रवाना हुआ विमान, जो 3:55 बजे चेन्नई पहुंचने वाला था, उसे तिरुचि भेजा गया। इसी तरह, तिरुचि से उड़ान भरने वाला एक और विमान भी चेन्नई की जगह वापस तिरुचि एयरपोर्ट पर उतरा।
अधिकारियों ने बताया कि भारी बारिश के चलते रनवे की दृश्यता कम हो गई थी, जिससे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया।