Tamil Nadu तमिलनाडु: तमिलनाडु के कई जिलों में हाल ही में मध्यम से लेकर कुछ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है। चेन्नई, तिरुवल्लूर, कांचीपुरम, चेंगलपट्टू और मयिलाडुथुरई सहित कई इलाकों में सोमवार को सुबह तक बारिश हुई।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया है कि तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और कुछ जगहों पर तेज हवाओं की संभावना है। कुछ जिलों में भारी वर्षा की भी चेतावनी दी गई है, जो 24 मई तक जारी रह सकती है।