Tamil Nadu तमिलनाडु: तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड (TANGEDCO) ने घोषणा की है कि बुधवार, 4 जून को राज्य के कई इलाकों में पांच घंटे की बिजली कटौती की जाएगी। यह निर्णय नियमित मरम्मत और रखरखाव कार्य के चलते लिया गया है।
बिजली आपूर्ति सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक बाधित रहेगी। हालांकि, विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय से पहले मेंटेनेंस का कार्य पूरा हो जाता है, तो बिजली आपूर्ति निर्धारित समय से पहले बहाल कर दी जाएगी।
लोगों से अपील की गई है कि वे बुधवार को आवश्यक कार्य पहले से निपटा लें और बिजली कटौती के दौरान वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित करें।