Tamil Nadu तमिलनाडु : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को तमिलनाडु के किसानों से मुलाकात की और उनसे बात की।
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर संसद परिसर में हुई बैठक की तस्वीरें साझा करते हुए एक पोस्ट किया।
उस पोस्ट में उन्होंने लिखा, "मैंने संसद में तमिलनाडु के किसानों के एक समूह से मुलाकात की। कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता को बढ़ावा देने और स्थिरता बढ़ाने के लिए नई तकनीकों के उपयोग में उनके लक्ष्यों और अनुभवों के बारे में सुनकर बहुत उत्साह हुआ।"