Tamil Nadu तमिलनाडु : विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी नेता और मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन शनिवार (7 जून) को जिला सचिवों समेत डीएमके कार्यकारिणी के साथ बैठक करेंगे। डीएमके महासचिव और मंत्री दुरईमुरुगन ने गुरुवार को जारी बयान में कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली इस बैठक में पार्टी के जिला सचिव, सांसद, विधानसभा सदस्य और निर्वाचन क्षेत्र के पर्यवेक्षक शामिल हों। दुरई मुरुगन ने कहा कि बैठक में पार्टी सदस्यों के असंतोष और विधानसभा चुनाव के विरोध समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।