Tamil Nadu तमिलनाडु: इस सप्ताह पश्चिमी घाट के जिलों में तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। क्षेत्रीय मौसम केंद्र ने कुछ इलाकों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, जो शनिवार तक प्रभावी रहेगा।मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के अन्य हिस्सों में भी बारिश की मात्रा में थोड़ा इज़ाफा देखने को मिल सकता है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना है।