Gafoor Basti केस : हल्द्वानी में 50 हजार लोगों के रेलवे की जमीन से बेदखल किए जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। उत्तराखंड हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई होगी। गौरतलब है कि हल्द्वानी की गफूर बस्ती इलाके में 78 एकड़ जमीन से 4,365 परिवारों को बेदखल करने का उत्तराखंड हाई कोर्ट ने आदेश दिया है। इस परिवारों ने रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण किया है। हाईकोर्ट के इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है।