Sikkim सिक्किम: सिक्किम के लाचेन के पास सेना के कैंप पर रविवार शाम भूस्खलन के कारण तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य जवान लापता हैं। यह भूस्खलन क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुआ।
रक्षा अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखाड़ा शामिल है। भूस्खलन में चार अन्य सैनिकों को मामूली चोटें आईं और उन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।
राहत और बचाव कार्यों के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो लापता जवानों की तलाश में जुटी हैं।