केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कहा कि सिक्किम की राजधानी सड़क एवं रेल संपर्क परियोजनाएं 2023 तक पूरी हो जाएंगी।
रेड्डी ने नयी दिल्ली में सिक्किम के 47वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए राज्य को केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें पूर्वोत्तर क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए मिलकर काम करेंगी।
उन्होंने कहा, सिक्किम को 2018 में पाकयोंग में अपना पहला हवाई अड्डा मिला। इसके साथ ही राजधानी सड़क एवं रेल संपर्क परियोजनाएं 2023 तक पूरी हो जाएंगी।
Tags: