सिक्किम : सिक्किम का कर रहे सफर, खाये ये स्वादिष्ट व्यंजन

Update: 2022-06-11 08:22 GMT

 Sikkim Food: सिक्किम देश के सबसे खूबसूरत राज्यों में से एक है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, बड़े-बड़े झरने और पहाड़ आपका मन मोह लेगी। सिक्किम ना केवल अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए बल्कि अपने स्वादिष्ट व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। यहां पर जितने घूमने के ऑप्शन है उतने ही खाने के भी। सिक्किम के खाने में तीन कल्चर्स का मिश्रण देखने को मिलता है जिसमें नेपाल, तिब्बत और भूटान शामिल है। अगर आप भी सिक्किम जाने का प्लान बना रहे हैं तो यहां के इन स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद एक बार जरूर चखे।

मोमोज
मोमोज के बिना सिक्किम का सफर एकदम अधूरा है। मोमोज को तिब्बती व्यंजन माना जाता है। कहा जाता है कि यह नेपाली व्यंजन से प्रभावित है। वैसे तो मोमोज पूरे देशभर में बनाए जाते हैं लेकिन सिक्किम के मोमोज का स्वाद बिल्कुल अलग है। शायद ही ऐसे मोमोज आपने कहीं खाए हो।
थुकपा
यह सिक्किम के सबसे ज्यादा लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है। थुकपा एक नूडल्स सूप है जिसे मोमोज के साथ परोसा जाता है। यह सूप बेहद ही स्वादिष्ट मसालों से बनाया जाता है। सिक्किम के ज्यादातर रेस्टोरेंट में थुकपा आपको आसानी से मिल जाएगा। इसमें वेज और नॉन वेज दोनों ही विकल्प आपको आसानी से मिल जाएगें।


Tags:    

Similar News