सिक्किम : मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही मुख्यमंत्री पीएस गोले द्वारा घोषित सिक्किम आमा

सिक्किम मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही मुख्यमंत्री पीएस गोले द्वारा घोषित 'सिक्किम आमा सशक्तिकरण योजना' कार्यान्वयन के लिए 32 करोड़ रुपये आवंटित किया है

Update: 2022-06-04 07:10 GMT

संसू.गंगटोक: सिक्किम मंत्रिमंडल की बैठक में हाल ही मुख्यमंत्री पीएस गोले द्वारा घोषित 'सिक्किम आमा सशक्तिकरण योजना' कार्यान्वयन के लिए 32 करोड़ रुपये आवंटित किया है। गत 30 मई को टाशीलिंग सचिवालय में आयोजित कैबिनेट बैठक ने उक्त योजना के लिए यह धनराशि को प्रशासनिक एवं आर्थिक स्वीकृति प्रदान किया। इसके साथ ही बैठक में 'सिक्किम पब्लिक डिलीवरी (सेवा का अधिकार) विधेयक, 2022' को भी स्वीकृति प्रदान किया गया है। इस विधेयक के बारे में मुख्यमंत्री पीएस गोले ने कुछ दिन पहले घोषणा की थी। विधेयक के अंतर्गत निर्धारित समय पर जन साधारण की कार्य सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। मंत्रिमंडल की बैठक में 'सिक्किम आधिकारिक भाषाएं (संशोधन) विधेयक 2022 '-को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार भूजेल भाषा को भी राज्य में आधिकारिक भाषा की मान्यता देगी। इसे राज्य आधिकारिक भाषा में शामिल करने के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागीय प्रस्ताव और मागों को भी स्वीकृति प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि आगामी 23 जून को सिक्किम विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।मंत्री मंडल के बैठक में विभिन्न विभाग में विकास कायरें के लिए धनराशि आवंटित किया गया है। बैठक में पूर्वाधारों के विकास से लेकर युवाओं के लिए स्टार्ट अप स्कीम के लिए भी धनराशि की स्वीकृति मिली है।
राज्य सरकार भूजेल भाषा को भी राज्य में आधिकारिक भाषा की मान्यता देगी। इसे राज्य आधिकारिक भाषा में शामिल करने के लिए यह विधेयक लाया जा रहा है। इसके अलावा बैठक में विभिन्न विभागीय प्रस्ताव और मागों को भी स्वीकृति प्रदान किया गया।
उल्लेखनीय है कि आगामी 23 जून को सिक्किम विधानसभा सत्र आयोजित किया जाएगा।मंत्री मंडल के बैठक में विभिन्न विभाग में विकास कायरें के लिए धनराशि आवंटित किया गया है। बैठक में पूर्वाधारों के विकास से लेकर युवाओं के लिए स्टार्ट अप स्कीम के लिए भी धनराशि की स्वीकृति मिली है।


Tags:    

Similar News

-->