सिक्किम नॉर्थ ईस्ट का एक ऐसा स्थान जहा नैचुरल खूबसूरती और अपने यूनिक रीजनल फूड्स दोनों के लिए फेमस

नैचुरल खूबसूरती और अपने यूनिक रीजनल फूड्स

Update: 2023-02-09 12:27 GMT
सिक्किम नॉर्थ ईस्ट का एक ऐसा स्थान है जो अपनी नैचुरल खूबसूरती और अपने यूनिक रीजनल फूड्स दोनों के लिए फेमस है। सिक्किम का खाना इतना स्वादिष्ट होता है कि आप इसे मिस नहीं कर सकते। यहां सिक्किम के कुछ ऑथेन्टिक फूड्स के बारे में बताया जा रहा है, जिन्हें आपको सिक्किम के अगले ट्रिप पर जरूर ट्राई करना चाहिए।
गुंड्रुक (Gundruk)
सिक्किम में गुंड्रुक एक बहुत ही पॉपुलर स्नैक है। इसे सरसों और गोभी या मूली के पत्तों से बनाया जाता है। पत्तियों को पहले साफ और सुखाया जाता है, फिर एक कंटेनर में रखा जाता है, जो अमूमन एक मिट्टी का बर्तन होता है। इसके इस्तेमाल होने से पहले कुछ हफ्तों के लिए फर्मेन्ट किया जाता है। इसके बाद इन्हें निकालकर सुखाया जाता है। इस ट्रेडिशनल डिश का स्वाद थोड़ा खट्टा होता है, लेकिन यह ट्राई करने के लायज जरूर है। यदि आप इसे चावल और अन्य डिश के साथ खाना चाहते हैं, तो आप प्याज, टमाटर, अदरक, मसाले और मिर्च मिलाकर सूप की तरह इसका सेवन कर सकते हैं।
सेल रोटी (Sel Roti)
सेल रोटी एक मीठे स्वाद वाली, फ्राई की गई, अंगूठी के आकार की रोटी है जो सिक्किम में फेमस है और पसंद की जाती है। यह चावल के आटे से बनाई जाती है और क्रिस्पी फील के लिए इसे डीप फ्राई किया जाता है। यह सिक्किम के लगभग हर रेस्टोरेंट में मिल जाती है और खास मौकों पर इसे बड़ी मात्रा में बनाया जाता है। सेल रोटी को आलू की सब्जी के साथ परोसा जाता है।
थेनथुक (Thenthuk)
सिक्किम के सबसे फेमस डिश में से एक यह एक प्रकार का नूडल सूप है, जिसे थेनथुक कहा जाता है। यह तिब्बती डिशेज में भी पॉपुलर है। इसे सब्जियों, चिकन या मटन और गेहूं के आटे से बनाया जाता है। असल में यह एक स्टू है जिसे सूप के साथ पकाया जाता है और इसमें मांस, सब्जियां या दोनों शामिल होते हैं। सिक्किम के लोग आमतौर पर इस फूड को रात के खाने में खाते हैं और यह रेस्टोरेंट और कैफे में भी मिल जाता है।
छुरपी (Chhurpi)
हिमालयी क्षेत्र का एक कम प्रसिद्ध पनीर, छुरपी हार्ड और सॉफ्ट दोनों वेरायटी में उपलब्ध है, और इसका स्वाद अलग-अलग हो सकता है। यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप क्या खा रहे हैं, यह मीठा, नरम या एसिडिक भी हो सकता है। छुरपी सूप, सिक्किम के ट्रेडिशनल डिशेज में से एक है, जिसे याक के दूध से बनाया जाता है और अक्सर वेलकम ड्रिंक के रूप में सर्व किया जाता है। इसके अलावा, इससे बनी एक और मशहूर डिश है छुरपी का अचार, जिसे गरमागरम मोमोज के साथ खाने में सबसे ज्यादा मजा आता है।
बैम्बू शूट करी (Bamboo Shoot Curry)
बैम्बू शूट करी सिक्किम का एक ट्रेडिशनल फूड है, जिसे फर्मेन्टेड बैम्बू से बनाया जाता है। जमीन से निकलने वाले यंग बैम्बू कल्म्स को 'बैम्बू शूट' के रूप में जाना जाता है, और ये बेहद टेस्टी होते हैं। करी में स्वाद बढ़ाने और बैम्बू शूट की कड़वाहट को छिपाने के लिए हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। सिक्किम में लोग इस डिश को 'तम करी' भी कहते हैं।
Tags:    

Similar News

-->