सिक्किम: राजभवन में घुसा भालू, कर्मचारी को किया जख्मी

सिक्किम राजभवन में बुधवार रात एक हिमालयी भालू घुस आया। इस दौरान भालू राजभवन के स्टाफ क्वार्टर में कई मुर्गियों को खा गया।

Update: 2022-05-31 08:27 GMT

वन विभाग के अधिकारियों ने पूरी रात गश्त करने के बाद दिन निकलने पर भालू को पकड़ने का अभियान चलाया। भालू को दोपहर करीब 12 बजे पकड़ लिया गया। इससे पहले उसे दो बार बेहोशी का शॉट देना पड़ा। पिछले साल भी एक हिमालयी भालू ने एमजी मार्ग पर बीएसएनएल बिल्डिंग में घुसकर एक कर्मचारी को जख्मी कर दिया था।

सिक्किम राजभवन में बुधवार रात एक हिमालयी भालू घुस आया। इस दौरान भालू राजभवन के स्टाफ क्वार्टर में कई मुर्गियों को खा गया। बृहस्पतिवार दोपहर अंतत: उसे बेहोश कर पकड़ा गया और जंगल में छोड़ दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि भालू को आधी रात राजभवन के कर्मचारियों ने देखा था। उसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया।

वन विभाग के अधिकारियों ने पूरी रात गश्त करने के बाद दिन निकलने पर भालू को पकड़ने का अभियान चलाया। भालू को दोपहर करीब 12 बजे पकड़ लिया गया। इससे पहले उसे दो बार बेहोशी का शॉट देना पड़ा। पिछले साल भी एक हिमालयी भालू ने एमजी मार्ग पर बीएसएनएल बिल्डिंग में घुसकर एक कर्मचारी को जख्मी कर दिया था।

Tags:    

Similar News