रांची के छात्रों की बस सिक्किम में हुई दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल

Update: 2022-06-28 08:17 GMT

गंगटोक न्यूज़: झारखंड की राजधानी रांची से सिक्किम घूमने आए छात्रों की बस राजधानी गंगटोक के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा मंगलवार सुबह हुआ। हादसे में कई छात्र घायल हुए हैं। बताया गया है कि रांची के संत जेवियर्स महाविद्यालय के करीब 22 छात्र सिक्किम घूमने आए थे। आज वह सिलगढ़ी के लिए निकले। रास्ते में राजधानी गंगटोक के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल छात्रों को अस्पताल पहुंचाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। चालक के नियंत्रण खो देने से बस पलट गई।

Tags:    

Similar News