पूर्व सांसद और प्रसिद्ध साहित्यकार का निधन

पूर्व सांसद भीम दाहाल का निधन 68 वर्ष के आयू में हुई है

Update: 2022-03-08 09:24 GMT
पूर्व सांसद भीम दाहाल का निधन 68 वर्ष के आयू में हुई है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। उनका जन्म पश्चिम सिक्किम के टिंबुरबुंग में 29 नवंबर 1954 में हुआ था। इनकी मौत के बाद सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद, मुख्यमंत्री पीएस तामाग और पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने श्रद्धाजलि दी।
स्वर्गीय दाहाल ने पहली बार साल 1996 में सिक्किम डेमोक्त्रेटिक फ्रंट (SDF) पार्टी के उम्मीदवार के रूप में लोकसभा आसन पर चुनाव लड़कर लोकसभा सासद निर्वाचित हुए थे। स्वर्गीय दाहाल SDF पार्टी के संस्थापक सदस्य भी है।
अपने शोक संदेश में Governor Ganga Prasad ने कहा है कि 'मैं पूर्व सासद भीम दाहाल के निधन से स्ब्ध हुं। आज सिक्किम सिक्किम ने एक प्रसिद्ध अनुभवी राजनीतिज्ञ, पत्रकार, साहित्यकार और एक समर्पित नेता को गंवा दी है।' राज्यपाल ने इस दुखद समय में शोक संतप्त परिवार के प्रति हार्दिक समवेदना प्रकट की है।
पूर्व सासद दाहाल के निधन पर राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तामाग (PS गोले) ने भी शोक संदेश जारी की है। उन्होंने उल्लेख किया है कि सिक्किम की धरती मा ने बहुआयाम गुण से संपन्न एक प्रतिभाशाली पुत्र को गंवा दिया है। काफी समय तक हमने एक ही संगठन में काम किया। वह एक हसमुख और स्पष्ट वक्ता थे। विलक्षण प्रतिभा के धनी, महान साहित्यकार, एक समाजसेवी एवं क कुशल जनीतिज्ञ को सिक्किम ने गंवा दी है।
इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री तथा SDF अध्यक्ष पवन चामलिंग ने अने शोक संदेश में उल्लेख किया है कि स्वर्गीय दाहाल कुछ दिन पहले एसटीएनएम अस्पताल मे उपचाराधीन थे, जहा उन्होंने अंतिम स्वास ली। उनके निधन से सिक्किम लगायत भारतीय नेपाली साहित्य को व्यपाक क्षति हुई है।
उन्होंने आगे उल्लेख किया है कि साल 1993 से स्वर्गीय दाहाल ने सिक्किमी जनता के सामूहिक विकास और सुरक्षा के उद्देश्य में काम किया। वह एसडीएफ पार्टी के स्थापना काल से ही वैचारिक मित्र रहे है। स्वर्गीय भीम दाहाल कवि, लेखक, कथाकार और उपन्यासकार भी है। उल्लेख किया जाता है कि उनके निधन पर भीम दाहाल के शुभचिंतक, उनके समर्थक और परिवार के सदस्य लगातार विभिन्न माध्यम से उन्हें श्रद्धाजलि अर्पण कर रहे है। जानकारी के मुताबिक उनका अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास टिंबुरबुंग पर किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

-->