सीकर। सीकर के ग्रामीण इलाके में महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। आरोपी ने महिला का मुंह नोचकर उसे घायल भी कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में छुट्टी है। पीड़ित महिला ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है कि वह अपने गांव से दूसरे गांव के लिए जाना था। ऐसे में वह रास्ते में खड़ी थी। इसी दौरान वहां युवक बाइक लेकर आया। जिसने महिला के पास बाइक रोककर उससे बातचीत कर लिफ्ट देने का झांसा दिया। महिला युवक के झांसे में आ गई और उसके साथ बैठ गई। इसके बाद आरोपी युवक महिला को अपने साथ नाले की तरफ ले गया और उसके साथ रेप करने लगा। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी युवक ने महिला का मुंह नोचकर उसे घायल कर दिया। फिर महिला के साथ रेप कर उसे दवाई दिलवाने के बारे में कहा।
और कहा कि यह बात किसी को मत बताना। फिलहाल रानोली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले के इन्वेस्टिगेशन ऑफिसर आरपीएस नरेंद्र कुमार का कहना है कि फिलहाल महिला की रिपोर्ट पर नामजद युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। सोभासरिया महाविद्यालय में ऑपरेशन महिला गरिमा अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए टीम स्पैरो ने बालिकाओं को कानून की जानकारी दी। टीम स्पैरो की सदस्य निर्मला ने गरिमा हेल्पलाइन 1090 व संबंधित वॉट्स एप हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिलाओं/ बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराध व सजा के बारे में बताते हुए छात्राओं को जागरूक कर ऐसी घटनाओं से बचने के उपाय व आत्मरक्षा के गुर बताए। प्राचार्य डॉ. हर्षिता गर्ग ने छात्राओं को आत्मरक्षा व समाज में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।