अम्बेडकर के विचारों को जीवन में उतारे युवा पीढ़ी : गहलोत
आज देश को अशांति नहीं, शांति चाहिए। ऐसे में देश में अहिंसा की जरूरत है.'
जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा पर निशाना साधा. अंबेडकर सर्किल स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद गहलोत ने कहा कि आज देश में जो माहौल बन रहा है, उससे लोकतंत्र खतरे में है. “संविधान के टुकड़े-टुकड़े किए जा रहे हैं और भाजपा एक फासीवादी संगठन के रूप में काम कर रही है। भाजपा लोकतंत्र को कतई स्वीकार नहीं करती है। हमारी लड़ाई विचारधारा की है। आज देश को अशांति नहीं, शांति चाहिए। ऐसे में देश में अहिंसा की जरूरत है.'