भाविप स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा योग, दवा वितरण और फिजियोथेरेपी शिविर आयोजित

Update: 2025-07-07 16:00 GMT
Bhilwara, भीलवाड़ा। भारत विकास परिषद, स्वामी विवेकानंद शाखा ने रविवार को परिषद भवन में योग, दवा वितरण, एक्युप्रेशर व फिजियोथेरेपी चिकित्सा शिविर लगाया। सचिव केजी सोनी ने बताया कि शुरुआत योग शिविर से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लेकर शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अभ्यास किया। इसके बाद, परिषद ने डायबिटिक दवा वितरण शिविर में 41 पैकेट दवाएं जरूरतमंद मरीजों को दी। परिषद के फिजियोथेरेपी क्लिनिक में डॉ. वर्षा काबरा ने 36 रोगियों को उपचार प्रदान किया, जिससे उन्हें विभिन्न शारीरिक समस्याओं से राहत मिली। एक्यूप्रेशर सेवा में बाल किशन पारीक ने 12 रोगियों का उपचार किया, जबकि वंदना अग्रवाल ने 5 रोगियों को लाभ पहुंचाया। जगदीश काबरा, गोविंद प्रसाद सोडाणी, पारसमल बोहरा, कैलाश चंद्र अजमेरा, बलवंतराय लड्डा, शिवनारायण ईनाणी, संपतमाहेश्वरी और वंदना अग्रवाल का योगदान रहा। सेवा प्रकल्प के तहत, भारत विकास परिषद 5 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें निशुल्क उपलब्ध करा रही है। वर्तमान में 3 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनें और 1 व्हीलचेयर रोगियों को दी हुई है, जिससे उन्हें घर पर ही आवश्यक चिकित्सा उपकरण मिल पा रहे हैं। इसके अतिरिक्त, परिषद का मेडिकल उपकरण बैंक प्रकल्प भी सक्रिय है, जिसके तहत तीन फोल्डिंग बेड, दो व्हीलचेयर, एक नेबुलाइजर और एक फेलगम सक्शन मशीन भी रोगियों को निशुल्क प्रदान की जा रही है। यह पहल उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है जिन्हें अस्थायी रूप से इन उपकरणों की आवश्यकता होती है। 10 जुलाई को शाखा की ओर से गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आदर्श विद्या मंदिर शास्त्रीनगर में यह आयोजन होगा। सुबह 8.00 बजे चार विद्यालयों के विद्यार्थी इसमें भाग लेंगे। गुरुजनों एवं श्रेष्ठ बालकों का सम्मान किया जाएगा। शिवनारायण ईनानी एवं रजनीकांत आचार्य इस कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखेंगे। 10 जुलाई को परिषद स्थापना दिवस पर शाम 7.30 बजे भारत विकास परिषद के श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का परिषद भवन पर सम्मान किया जाएगा।
Tags:    

Similar News

null