गाजे-बाजे के साथ महिलाओं ने निकाली कलश यात्रा, सैकड़ों लोग उमड़े

बड़ी खबर

Update: 2023-01-29 11:30 GMT
करौली। टोडाभीम के पास जोधपुर गांव में आज विशाल कलश यात्रा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। बैंडबाजे के साथ हनुमान मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा में महंत श्री देव दास जी महाराज भी साथ में चल रहे थे। कथा व्यास राम भरोसी त्रिवेदी ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा को सुनने से मनुष्य के जीवन के एक जन्म के नहीं बल्कि हमारे कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। साथ ही हमारे शुभ कर्मों का उदय होता है। कथा के श्रवण मात्र से आत्मा जन्म मरण के बंधन से मुक्त हो जाती है। उन्होंने कहा कि नारद जी ने भक्ति देवी के कष्ट को दूर करने के लिए श्रीमद्भागवत कथा का साप्ताहिक अनुष्ठान कराया था। जहां संत कुमारों ने भागवत का उपदेश देते हुए नारद के मन की शंकाओं का निवारण किया। धूमिल प्रेत ने अपने ज्येष्ठ से यह कथा सुनी और प्रेत योनि से छुटकारा पाकर विष्णु लोक को प्राप्त हुआ। कथा व्यास ने कहा कि भागवत के श्रवण से जीव के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं।
Tags:    

Similar News