Rajasthan राजस्थान: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है. जहां एक तेज रफ्तार कार ने दूसरी तरफ से आ रही स्कूटी को टक्कर मार दी. आपको बता दें कि यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी चालक हवा में उछलकर दूर जा गिरा, जबकि दूसरा कार के बोनट से घिसटता रहा. आपको बता दें कि इस घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया| मिली जानकारी के अनुसार यह सड़क हादसा जोबनेर रोड का बताया जा रहा है. स्थानीय लोगों ने जानकारी दी कि कार तेज रफ्तार में चल रही थी, जिसके चलते वह सामने से आ रही स्कूटी से टकरा गई. आपको बता दें कि टक्कर इतनी भीषण थी कि लड़कियां सड़क पर काफी दूर जा गिरी.
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है. घायल लड़कियां मौसी-भतीजी हैं, जो धुलंडी की शाम को घर लौट रही थीं. हादसे में उनके पैरों में गंभीर चोटें आईं, लेकिन समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार चालक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस की टीम आरोपी चालक की तलाश कर रही है। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है। वे तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस आरोपी चालक को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है और उम्मीद है कि वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।