नगर निगम के उपकार्यालय की छत पर मिला महिला का शव

Update: 2023-05-09 14:31 GMT

जोधपुर: शहर के ओलंपिक रोड स्थित नगर निगम के वार्ड नंबर 66 में आने वाले उप कार्यालय की छत पर आज सुबह महिला का शव मिलने की जानकारी सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस के आलाधिकारीगण मौके पर पहुंचे और मुआयना किया। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लगने पर शव को एमजीएच की मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतका की पहचान नहीं हुई है। वह खानाबदोश हो सकती है। शव दो दिन पुराना प्रतीत हुआ है। उसकी हत्या किए जाने जैसे आलामात नहीं देखे गए है। वह बीमारी अथवा शराब के नशे में सोती रह गई होगी, ऐसा आरंभिक अनुमान लगाया जा रहा है। उसकी पहचान के भी प्रयास चल रहे है। आस पास रहने वाले खानबदोश लोगों से पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है। महिला के कान और नाक से खून रिस रहा था। शरीर पर जाहिरा चोट के निशान भी नहीं है।

सरदारपुरा थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि सुबह आठ बजे के आसपास सूचना मिली कि ओलंपिक रोड स्थित नगर निगम दक्षिण के उप कार्यालय वार्ड संख्या 66 की छत पर एक महिला का शव पड़ा है। निगम के सफाईकर्मी सुबह छह बजे वहां ड्यूटी पर पहुंचे थे। तब सफाईकर्मी राजेश छत पर फावड़ा लेने गया था। तब उसने महिला का शव देखा था। इसके बाद निगम सफाई प्रभारी बीरमदास को सूचना दिए जाने के साथ पुलिस को सुचना दी गई।

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि उप कार्यालय में बनी सीढिय़ां खुली ही है। रात को भी सूना रहने होने से खानाबदोश आदि छत पर जाकर सो जाते है। लॉक भी नहीं है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का नहीं लग रहा है। महिला के शरीर पर जाहिरा चोट के कोई निशान नहीं मिले है। शव दो दिन पहले का होने के आसार है। बॉडी पुरानी होने के चलते उसके कान और नाक से खून रिसने लगा था। मृतका खानाबदोश लग रही है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सेंपलिंग की है। आस पास कोई संदिज्ध वस्तु नहीं मिली है।

40 साल की है मृतका:

थानाधिकारी सोमकरण ने बताया कि मृतका की उम्र तकरीबन 40 साल के आसपास है। शव भी पीठ के बल पर पड़ा हुआ था। वह बीमारी से या शराब सेवन के बाद लेटी होगी। इसके चलते उठ नहीं पाई होगी। ऐसी भी संभावना है। मौके पर एडीसीपी पश्चिम हरफू लसिंह, एसीपी चक्रवर्ती सिंह राठौड़ आदि ने भी मुआयना किया है।

खानाबदोश लोगों से की जा रही पूछताछ

पुलिस मृतका की पहचान के लिए अब खानाबदोश लोगों से पहचान के प्रयास कर रही है। एमजीएच मोर्चरी में पास में फुटपाथ कई खाना बदोश रहते है। जिनसे पूछताछ कर पहचान के प्रयास किए जा रहे है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के कारण का पता लग पाएगा।

Tags:    

Similar News

-->