Jalore जालोर: राजस्थान के जालोर में एक नवविवाहित जोड़ा अपनी जान बचाने के लिए एसपी ऑफिस की ओर भागा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वायरल वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है कि यह किसी फिल्म का सीन है।रिपोर्ट के मुताबिक, प्रेम विवाह के बाद प्रेमी जोड़ा सुरक्षा की गुहार लगाने पुलिस के पास गया था, लेकिन उसके परिजनों को इसकी भनक लग गई। परिजनों ने कलेक्ट्रेट में लड़के-लड़की को घेर लिया।इसके बाद प्रेमी जोड़ा एसपी ऑफिस की ओर भागा। परिजनों ने उन्हें रोकने के लिए उनका पीछा भी किया। यह पीछा करने की हरकत कैमरे में कैद हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक, लड़का-लड़की एक ही समुदाय के थे और लंबे समय से रिलेशनशिप में थे। वे शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इसके खिलाफ थे।
दोनों के परिजनों ने उनकी मर्जी के खिलाफ उनकी सगाई किसी और से तय कर दी थी। इससे परेशान होकर लड़का-लड़की घर से भाग गए और शादी कर ली। प्रेम विवाह के बाद वे कलेक्ट्रेट ऑफिस पहुंचे। इसकी भनक लड़की के परिजनों को लग गई और वे तुरंत कलेक्ट्रेट परिसर पहुंच गए। उन्होंने लड़के-लड़की को घेर लिया और लड़की को जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। यह देख पास में मौजूद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को रोकने की कोशिश की। परिजनों के रोकने की कोशिश के बीच लड़का-लड़की मौका पाकर एसपी ऑफिस की तरफ भाग गए। परिजनों को यह बात तुरंत समझ में आ गई और उन्होंने उनका पीछा करते हुए उन्हें रोकने की कोशिश की। हालांकि, भागते हुए लड़का-लड़की एसपी ऑफिस पहुंच गए और साथ रहने की इच्छा जताई। इस दौरान प्रेमी युगल ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई।
एसपी ऑफिस
में हुए इस पूरे ड्रामे के बाद लड़की अपने माता-पिता के साथ घर चली गई। जालोर पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसकी पुष्टि करते हुए लिखा, "जालोर के कोतवाली थाने में परिजनों द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर बालिग लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और उसकी तलाश की जा रही है। लड़का-लड़की आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पेश हुए। लड़की अपनी मर्जी से अपने माता-पिता के साथ घर चली गई।""
Tags: