सिटी न्यूज़: टोंक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में माहेश्वरी महिला मंडल टोंक द्वारा आयोजित। इस अवसर पर नीम, बरगद, जामुन और अन्य पौधे लगाए गए। उपस्थित लोगों को पर्यावरण के महत्व और वृक्षारोपण के बारे में जागरूक किया गया। इसमें मंडल अध्यक्ष हेमलता तोशनीवाल, महासचिव संतोष जाजू, संरक्षक डॉ. गीता माहेश्वरी, कांता कहल्या, जिलाध्यक्ष रेखा जाजू, संगठन मंत्री हर्षिता मुंद्रा, सुशीला जाजू, सरोज, राधा जाजू आदि महिलाएं मौजूद थीं.