Udaipur: दर्दनाक हादसा,खेलते समय आग की चपेट में आए तीन बच्चे

Update: 2025-02-16 04:58 GMT
Udaipur उदयपुर: उदयपुर के नाई थाना क्षेत्र के पाई गांव में शनिवार दोपहर एक दुखद घटना घटी, जिसमें तीन मासूम बच्चे आग की चपेट में आ गए. इस घटना में पांच वर्षीय आशीष की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चे चार वर्षीय पीयूष और चार वर्षीय विशाल गंभीर रूप से झुलस गए. यह हादसा खेत के पास सूखे चारे में आग लगने से हुआ, जहां बच्चे खेल रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चे खेत के पास सूखे चारे के ढेर में खेल रहे थे. इसी दौरान उनके हाथ में माचिस आ गई और खेलते-खेलते जैसे ही उन्होंने माचिस जलाई, आग भड़क उठी|
आग ने विकराल रूप ले लिया और तीनों बच्चे इसकी चपेट में आ गए. आग की लपटें और बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग और ग्रामीण मौके पर पहुंचे. परिजनों ने बच्चों को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक वे गंभीर रूप से झुलस चुके थे. तुरंत बच्चों को उदयपुर के एमबी अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान पांच वर्षीय आशीष की मौत हो गई|
उसके छोटे भाई पीयूष और विशाल की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।पुलिस जांच में पता चला है कि आग लगने का मुख्य कारण बच्चों के हाथ में माचिस पड़ना था। मौके पर आग लगने के किसी अन्य स्रोत का कोई निशान नहीं मिला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना की गहन जांच की जा रही है।
Tags:    

Similar News