सरकारी अधिकारी को बाइक सवार दो लोग अचेत हालात में घर के बाहर फेंकर भागे

Update: 2023-06-03 16:24 GMT
कोटा। कोटा के उधोगनगर थाना क्षेत्र में सरकारी अधिकारी की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। शुक्रवार दोपहर को बाइक सवार दो जने,अचेत हालत में अधिकारी को घर के बाहर छोड़ कर चले गए। परिजनों के अनुसार मृतक के पैरों में जलने के निशान थे। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दी। मृतक पुष्पेंद्र सिंह राजावत (53) प्रताप नगर तृतीय बोरखेड़ा में रहते थे।जिला उद्योग केंद्र में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात थे। घर में पत्नी व एक बेटी है। बेटी की शादी हो चुकी। जवाई प्रतीक सिंह तंवर ने बताया कि शुक्रवार दोपहर 3 बजे उसकी सांस का फोन आया था। सांस ने बताया कि बाइक सवार दो जने आए। घर की घंटी बजाई ओर उसके सुसर को घर के बाहर चबूतरे पर पटककर चले गए। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।उनसे पूछा तो शराब के नशे में बेहोश होने की कहकर चले गए। उनके पैर में जलने के निशान थे। शरीर पर फफोले थे। सूचना पर मौके पर गया। ससुर को इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर आए। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर मृत घोषित किया।
प्रतीक ने बताया कि ससुर पुष्पेंद्र शुक्रवार सुबह 6 बजे मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। मोबाइल व बाइक भी नहीं लेकर गए। दोपहर पौने तीन बजे करीब बाइक सवार दो ज़ने उन्हें छोड़ने घर आए। मामले का पता किया तो सामने आया कि उसके ससुर किसी शराब के ठेके पर बैठे थे। छत पर खुले तार होने से करंट की चपेट में आए। उनके शरीर पर फफोले हो गए। प्रतीक ने सवाल उठाया दोपहर में छत पर बैठकर कोई शराब नहीं पी सकता उन्होंने बाइक सवार दो युवकों पर हत्या का अंधे जताया है और पुलिस को शिकायत दी है परिजनों ने कहा है कि जब तक दोनों आरोपियों को पकड़ा नहीं जाएगा तब तक मोर्चरी से सबको नहीं उठाएंगे। उधोगनगर थाना ASI मुकेश कुमार जांगिड़ ने बताया कि शिकायत के अनुसार पुष्पेंद्र शुक्रवार सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। जिन्हें दोपहर में दो बाइक सवार घर छोड़ कर गए थे।मृतक के शरीर पर जलने व फफोले के निशान थे। परिजनो की शिकायत के आधार पर कार्रवाई करेंगें। फिलहाल पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
Tags:    

Similar News