इस बार जन्मदिन पर सचिन पायलट गुट का शक्ति प्रदर्शन, रहेगी गहलोत कैंप की नजर, जानें इनसाइड स्टोरी
राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन पर उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हैं।
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट के जन्मदिन पर उनके समर्थक शक्ति प्रदर्शन करने की तैयारी में लगे हैं। पिछली बार भी सचिन पायलट के समर्थकों ने शक्ति प्रदर्शन किया था। माना जा रहा है कि इस बार राजधानी जयपुर में बड़ा कार्यक्रम होगा। पिछली बार कोरोना गाइडलाइंस की वजह से कार्यक्रम सीमित रखे गए थे। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। सचिन पायलट हर वर्ष 7 सितंबर को अपना जन्मदिन मनाते हैं। हर बार अपने पिता के राजनीतिक गढ़ दौसा में में बड़ा कार्यक्रम करते है। इस बार समर्थकों ने बड़े आयोजन की तैयारी की है। माना जा रहा है कि पायलट समर्थक दौसा में एकत्रित होंगे। दौसा स्वर्गीय राजेश पायलट की कर्मस्थली रहा है। यहां पायलट परिवार का एक बड़ा वजूद है। पायलट समर्थक विधायक दौसा में एकत्रित होंगे।