युवा पीढ़ी संविधान की हमारी संस्कृति के प्रति सजग रहें: राज्यपाल कलराज मिश्र

भारतीय संविधान विश्व के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या

Update: 2024-03-12 09:23 GMT

जयपुर: राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व के लोकतंत्रों की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या है। संविधान देश को शासित करने से जुड़ा विधान ग्रंथ ही नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति और उदात्त जीवन मूल्यों का प्रतिबिम्ब है। विश्वविद्यालयों में संविधान पार्क निर्माण इसलिए करवाए गए हैं कि युवा पीढ़ी संविधान की हमारी संस्कृति के प्रति सजग रहें।

मिश्र राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय, कोटा में निर्मित संविधान उद्यान के राजभवन से ऑनलाइन लोकार्पण को संबोधित कर रहे थे। मिश्र ने 65 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में निर्मित हुए संविधान उद्यान की सराहना की। उन्होंने कहा कि सारे विश्व को अपना परिवार मानने का संदेश हमारी संस्कृति देती है और संविधान इस उदात्त विचार का लिखित रूप है। इससे पहले कुलपति प्रो. एसके सिंह ने बताया कि संविधान उद्यान में 75 फीट ऊंचा संविधान स्तंभ बनाया गया है। 

Tags:    

Similar News