Ajmer के गुलाबबाड़ी वन खण्ड में मातृ वन विकसित करने का कार्य शीघ्र होगा शुरु

Update: 2025-02-25 11:28 GMT
Jaipur जयपुर । वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने कहा कि अजमेर जिले के गुलाबबाडी वन खण्ड में मातृ वन बनाए जाने के लिए राज्य सरकार द्वारा आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने आश्वस्त किया कि मातृ वन बनाने का कार्य शीघ्र शुरु किया जाएगा।
वन राज्य मंत्री मंगलवार को प्रश्नकाल में विधायक श्रीमती अनिता भदेल द्वारा इस संबंध में पूछे गये पूरक प्रश्न का जवाब दे रहे थे। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में स्वच्छ वायु के लिए पौधारोपण एवं पार्क विकसित करने हेतु की गई कार्यवाही का विवरण सदन के पटल पर रखा।
Tags:    

Similar News