हैरान करने वाली घटना सीसीटीवी में कैद, अचानक गिर पड़ा पेड़, फिर जो हुआ...

पढ़े पूरी खबर

Update: 2022-05-29 19:00 GMT

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में हैरान करने वाली घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। शहर में न आंधी आई न तूफान। लेकिन फिर भी एक भारी-भरकम पेड़ अचानक गिर पड़ा। सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि पेड़ की चपेट में छह लोग आते-आते बचे। इनमें स्कूटी सवार एक परिवार भी था। घायलों को आसपास के लोगों ने वहां से निकाला और अस्पताल पहुंचाया।

सुबह की घटना

घटना जोधपुर शहर के हाथीराम ओडा क्षेत्र की है। सुबह करीब 8:00 बजे राह चलते आधा दर्जन लोगों पर भारी-भरकम नीम का पेड़ गिर गया। सड़क पर तीन महिलाएं चल रही थीं। साथ ही एक एक्टिवा पर सवार पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ जा रहे थे। तभी भारी-भरकम नीम का पेड़ गिर गया। हैरान करने वाली बात यह रही कि मौसम खराब हुए बिना ही इतना भारी पेड़ आखिर गिर कैसे गया। पेड़ गिरते ही वहां पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने वहां पहुंचकर चपेट में आने वालों को बाहर निकाला गया।
स्कूटी सवार दंपति घायल
बताया जा रहा है कि जिस वक्त पेड़ गिरा स्कूटी सवार कपल मॉर्निंग वॉक से लौट रहे थे। उसी दौरान तीन महिलाएं भी मंदिर से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान अचानक इतना भारी-भरकम पेड़ उन पर आकर गिर गया। यह तो गनीमत रही कि पेड़ का सबसे ऊपरी हिस्सा इन पर गिरा वरना बीच में दबने से कई लोगों की जान भी जा सकती थी। स्कूटी सवार दंपति घायल हुए हैं। इसमें बच्चे को तो मामूली चोट लगी है, लेकिन बच्चे की मां बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया है। इस घटना के बाद आसपास के लोगों ने नगर निगम व जिला प्रशासन से भीतरी शहर में मौजूद पुराने और जर्जर पेड़ों को हटाने की मांग की है।
Tags:    

Similar News

-->