अलवर में बारिश ने फिर पकड़ी रफ्तार

Update: 2023-08-05 10:25 GMT

अलवर: अलवर जिले में मानसून की बारिश तीन दिन से थम गई थी लेकिन गुरुवार की रात से फिर से मानसून ने जोर पकड़ा। शुक्रवार की शाम रिमझिम बारिश देर शाम तक जारी रही। इससे गर्मी से लोगों को राहत मिली।शुक्रवार को हल्की बारिश से शहर में जगह-जगह बने गड्ढों में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़क पर दलदल होने के कारण वाहनों को किनारे से निकालना पड़ा। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दो दिन में जिले में अच्छी बारिश की संभावना है।

इस तरह से रही बारिश

स्थान बारिश (मिमी)

अलवर तहसील 1

अलवर कार्यालय 20

गोविन्दगढ़ 7

लक्ष्मणगढ़ 3

मालाखेड़ा 5

कठूमर 23

राजगढ़ 4

सोड़ाबास 2

जयसमंद 6

बांधों की स्थिति

बांध पानी का भराव

मंगलसर 8 फीट

मानसरोवर 1 फीट

जैतपुर 4 फीट

सिलीसेढ़ 25 फीट

समरसरोवर 2 फीट

Tags:    

Similar News

-->