नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक के नेतृत्व और PCC सदस्य मनोज पालीवाल का मिला सानिध्य

Update: 2024-10-18 14:47 GMT
Bhilwara भीलवाडा। शहर के मालोला चारभुजा चोराहा से शारदा चोराहा तक कांग्रेस ने नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक वप्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल के सानिध्य में स्थानीय पार्षद के सहयोग से मशाल जुलूस निकाला गया। जुलूस में नगर निगम की कार्यशैली को लेकर विरोध किया गया। महापौर व आयुक्त के खिलाफ नारे लगाए गए। शारदा चोराहा पर स्थानीय लोगों ने आंदोलन में हिस्सा लिया। नेता प्रतिपक्ष धर्मेंद्र पारीक ने कहा कि सीवरेज के वर्कऑर्डर की प्रमाणित प्रति बार-बार मांगने के बावजूद आयुक्त द्वारा नहीं दी जा रही। अधिकारी बात सुनते नहीं है। सीवरेज कार्य में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य मनोज पालीवाल ने कहा कि अमृत 2 योजना के नाम से 194 करोड़ के कार्यादेश खिलाड़ी इंफ्रा के नाम पर जारी किए गए हैं। जनवरी 2024 से उनके द्वारा कार्य किया जा रहा है।
अब तक 25 करोड़ का भुगतान किया जा चुका है। सीवरेज का कार्य बहुत ही घटिया हो रहा है। पार्षद राधेश्याम भडाना ने कहा कि नगर निगम के द्वारा कोई कार्य नहीं किया जा रहा है सीवरेज का कार्य गुणवत्ता पूर्ण नहीं हो रहा। जो सडकें बनाई जा रही है अच्छी क्वालिटी की नहीं है। बार-बार कहने के बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं आता है। ठेकेदार अपनी मनमर्जी से कम कर रहे हैं। दीपावली का त्यौहार है जनता परेशान है। मिट्टी उड़ रही है और कार्य बहुत धीरे गति से हो रहा है। पार्षद पति राधेश्याम शर्मा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में हिमांशु उपाध्याय पार्षद प्रत्याशी, राकेश सिंघल, सुनील दत्त शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, दीपक शर्मा, राजू शर्मा, सांवरिया धोबी, दिनेश धोबी, शंभू नायक, सीताराम धोबी, गणेश कुमार माली, दीपक कुमार, राजू नायक, रमेश, राकेश सिंघल, ओम प्रकाश शर्मा, मोहनलाल, बद्रीलाल नायक आदि मौजूद थे।
Tags:    

Similar News

-->