महिला मंडल नई ऊर्जा और उत्साह के साथ करेगा सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्य: President अनुपमा मंत्री

Update: 2026-05-25 13:25 GMT

Bhilwara। संजय कॉलोनी माहेश्वरी महिला मंडल की सत्र 2026-2028 की प्रथम साधारण बैठक क्षेत्रीय माहेश्वरी भवन में आयोजित की गई। बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की गई तथा सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाज हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संजय कॉलोनी माहेश्वरी समाज संस्थान भवन के कोषाध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रेश मूंदड़ा के असामयिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसके पश्चात भगवान महेश के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। सभी सदस्यों का तिलक लगाकर एवं मंगल प्रसाद खिलाकर स्वागत किया गया। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का उपरना पहनाकर सम्मान किया गया। अध्यक्ष अनुपमा मंत्री ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि मंडल सामाजिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को प्राथमिकता देते हुए नई ऊर्जा और उत्साह के साथ कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि महिला मंडल समाज सेवा, संगठन सशक्तिकरण और सामाजिक मूल्यों के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है तथा आने वाले समय में मंडल समाजहित के अनेक रचनात्मक कार्य करेगा। सचिव मधु हिंगड़ ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया।

कोषाध्यक्ष मधु बहेड़िया ने इस सत्र का सदस्यता शुल्क एकत्र किया। संगठन मंत्री मीता अटल ने मंडल को संगठित और सक्रिय बनाने पर जोर दिया। बैठक के दौरान मनोरंजन के लिए विभिन्न खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रेणु कोगटा सहित विनीता तोषनीवाल, जतन हिंगड़, आशा डाड, मंजू झंवर, अदिति लढा, टोनीका झंवर, संगीता मूंदड़ा, आरती लड्डा, अंजू मंडोवरा, शिखा सोमानी, नेहा तोषनीवाल, सुमन अजमेरा, जया बांगड़, कुसुम बांगड़, मनीषा बांगड़, डिंपल डाड, ज्योति गग्गड़, कोमल सोनी, चंदा जागेटिया, सुनीता काबरा, सुनीता जागेटिया, लाड भंडारी, जागृति माहेश्वरी, मधु मूंदड़ा, रितु अजमेरा, अर्चना असावा, शिवानी माहेश्वरी, किरण काबरा, उर्मिला काबरा एवं सुनीता लाठी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।

Tags:    

Similar News