पारड़ा मोड़ पर एक लकड़हारे का संदिग्ध अवस्था में शव मिला, मौके पर पहुंची पुलिस
जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के पारड़ा मोड़ पर एक लकड़हारे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Lumberjack Killed In Dungarpur ) कर दी. गुरुवार सुबह शव लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिला
जनता से रिश्ता। जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र के पारड़ा मोड़ पर एक लकड़हारे की धारदार हथियार से हमला कर हत्या (Lumberjack Killed In Dungarpur ) कर दी. गुरुवार सुबह शव लहूलुहान हालत में सड़क किनारे मिला. मामले की सुचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है.
दरअसल सागवाड़ा थाना क्षेत्र के हानेला होली फला निवासी देवीलाल डामोर मीणा उम्र 45 वर्ष लकड़हारे का काम काम करता है. गांव में घूमते हुए काम कर अपना गुजारा चलाता है. गुरुवार सुबह उसका शव पादरा मोड़ के पास लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ मिला. जिसके सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान भी मिले हैं. गुरुवार सुबह सड़क से गुजर रहे लोगों ने लहूलुहान शव देखकर पुलिस को सूचना दी.
सागवाडा थानाधिकारी सुरेंद्रसिंह सोलंकी, कांस्टेबल भूपेंद्रसिंह मौके पर पंहुचे ओर घटना की जानकारी ली. मृतक की पहचान हानेला फला होली निवासी देवीलाल डामोर के रूप में की गई. घटना के बाद बड़ी से संख्या में गांव के लोग भी एकत्रित हो गए. फिलहाल शव मौके पर पड़ा है और पुलिस जांच में जुटी है. हत्या किन लोगों ने की ओर किन कारणों से इसका पता नहीं लग सका है.