मौसम में आए बदलाव के बाद तापमान में हुई बढ़ोतरी, पारा 40 डिग्री

Update: 2023-06-21 08:01 GMT
बाड़मेर। बाड़मेर बिपरजॉय तूफान के साथ बाड़मेर में सर्वाधिक बारिश होने के साथ मौसम सुहाना हो गया था, लेकिन अब तापमान में हो रही बढ़ोतरी के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं उमस से लोग बेहाल है। मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा, लेकिन सुबह से धूप व उमस होने के साथ लगातार तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को अधिकतम पारा 37.7 डिग्री व न्यूनतम 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मानसून की एंट्री जुलाई शुरुआत में संभव, तब तक पारा 40 डिग्री पहुंच सकता है।
बिपरजॉय तूफान का असर लगभग खत्म हो चुका है। मौसम विभाग के अनुसार अब जिले में उमस के साथ दिन का तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ेगा। अब आगामी दिनों में तापमान 38 डिग्री तक पहुंच सकता है। वहीं बिपरजॉय तूफान के असर के चलते प्रदेश में मानसून की एंट्री जून के अंतिम सप्ताह व जिले में जुलाई के शुरुआत में हो सकती है। तब तक जिले में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक रह सकता जुलाई के पहले सप्ताह में मानसून की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
Tags:    

Similar News