जैसलमेर। जैसलमेर कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष उम्मेदसिंह तंवर ने कहा कि राजस्थान सरकार द्वारा 24 अप्रैल से शुरु किए जा रहे महंगाई राहत शिविरों का लाभ जन जन तक पहुंचाना सभी कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि इन राहत शिविरों के माध्यम से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राज्य की जनता को महंगाई से राहत प्रदान कर रहे हैं। यह संदेश हम सभी को घर घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि इन महंगाई राहत शिविरों को जैसलमेर कांग्रेस के पदाधिकारी, ब्लाॅक अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, नगर अध्यक्ष कार्यकारिणी सदस्यों और जनप्रतिनिधियों को हर घर तक पहुंचाना है। बैठक के दौरान पूर्व जिला प्रमुख अंजना मेघवाल, धमेंद्र आचार्य, उम्मेद आचार्य, राणसिंह चौधरी व पार्षद कमलेश छंगाणी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।