शराब के नशे में युवक का सुसाइड, नहाने के बाद कमरे में फांसी लगाई

Update: 2023-03-09 13:53 GMT

कोटा न्यूज: शहर के महावीर नगर थाना क्षेत्र स्थित सुभाष नगर बॉम्बे योजना में एक युवक ने घर में आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि धुलंडी के दिन युवक होली खेलकर घर आया था। वह शराब के नशे में था। उसने कमरे में फांसी लगा ली। पुलिस ने आज पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। फिलहाल युवक के खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल पाया है। महावीर नगर थाने के थानाध्यक्ष साबिर हुसैन ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे की है. मन्नू शर्मा (20) होली खेलकर घर आया था।

नहाने के बाद उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली। घटना के वक्त घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद उसका छोटा भाई आ गया। उन्होंने पड़ोसियों की मदद से मन्नू को नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने जांच कर मृत घोषित कर दिया। मन्नू शर्मा अपने पिता के साथ मूर्तियां बनाने का काम करता था। फिलहाल सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। उसे सुसाइड नोट भी नहीं मिला। मामले में परिजनों की ओर से भी कोई शिकायत नहीं की गई। मामले की जांच की जा रही है।

Tags:    

Similar News