गोदाम में लगी अचानक आग, 5 मजदूर फंसे होने की आशंका

दौसा के एक थर्माकोल के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अंदेशा है कि गोदाम में पांच मजदूर फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Update: 2022-06-11 08:50 GMT

दौसा के एक थर्माकोल के गोदाम में शनिवार को अचानक आग लग गई। आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। अंदेशा है कि गोदाम में पांच मजदूर फंसे हो सकते हैं। हालांकि, इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आगजनी महुवा इलाके के पीपलखेड़ा गांव के गोदाम में हुई है। शनिवार सुबह तीन बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं। आग पर काबू पाने के लिए पांच जिलों की फायर ब्रिगेड लगी हुई है। वहीं कलेक्टर कमर चौधरी और एसपी राजकुमार गुप्ता भी मौके पर मौजूद हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम में तीन से चार लोग हमेशा यहां रहते थे। आसपास की दीवार तोड़ी गई है। आग कंट्रोल होने के बाद ही पता चल पाएगा कि अंदर लोग थे या नहीं। एसपी राजकुमार गुप्ता ने बताया कि आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। गोदाम के भीतर एक कंटेनर था, जो जल गया है।


Tags:    

Similar News

-->