Sriganganagar: राज्य अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष 25 फरवरी को गंगानगर में

Update: 2025-02-24 06:34 GMT
Sriganganagar श्रीगंगानगर । राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति, वित्त एवं विकास आयोग के माननीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र कुमार नायक 25 फरवरी 2025 को गंगानगर आयेंगे। प्राप्त कार्यक्रम के अनुसार आयोग अध्यक्ष हनुमानगढ़ से रवाना होकर 24 फरवरी को रात्रि को गंगानगर पहुंचेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस श्रीगंगानगर में करेंगे। 25 फरवरी को अनुसूचित जाति निगम के जिला स्तरीय अधिकारियों से बैठक कर विभागीय योजनाओं की समीक्षा करेंगे।
Tags:    

Similar News