Sri Ganganagar श्रीगंगानगर । महाराजा गंगासिंह राजकीय स्टेडियम श्रीगंगानगर में वंदे गंगा, जल संरक्षण.जन अभियान के अंतर्गत रविवार को खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें एथलेटिक्स, हॉकी, जूडो, वूशु, तीरंदाजी, खो-खो, वेटलिफ्टिंग का आयोजन किया गया। समस्त खिलाड़ियों को जल संरक्षण का संकल्प दिलाते हुए शपथ भी दिलाई गई।
जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र कुमार बिश्नोई ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिताओं के अंतर्गत मॉर्निंग बेल्स पब्लिक स्कूल रायसिंहनगर में वॉलीबॉल, पंचायत भवन जैतसर में वेट लिफ्टिंग खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला परिषद एसीईओ श्री हरिराम चौहान, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री हरीश मित्तल, श्री सुरजा राम सियाग, श्री बरकत अली, श्री राजेश कुमार हज़ारा सहित विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक उपस्थित रहे।
Tags: